घनसाली में कांग्रेस ने महंगाई पर सरकार को घेरा

X
Vishvesh Panday22 Feb 2021 11:11 AM GMT
नई टिहरी।घनसाली में कांग्रेस ने महंगाई पर सरकार को घेरा
घनसाली में सोमवार को कांग्रेस ने चौराहे पर महंगाई का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनी लाल शाह ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल है। भाजपा के शासन में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही हैं। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम लोगों का रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों पर जबरन थोपा जा रहा है।
इसके बाद कांग्रेस ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में बालगंगा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी, घनसाली लक्ष्मी प्रसाद जोशी, प्रशांत जोशी, प्यार सिंह बिष्ट, नित्यानंद कोठियाल,जसवीर नेगी, यशवंत गुसाई, सतपाल मिंया, मुन्नी देवी आदि शामिल रहे।
Next Story