प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रिहाई को कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, गिरफ्तार

- कोरोना संकट काल में बिना अनुमति के धरना देने का आरोप
वाराणसी । एएनएन (Action News Network)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर शनिवार को मैदागिन टाउनहाल स्थित गांधी पार्क में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा (धारा 144) के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार 35 कार्यकर्ताओं को वाहन में भर कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में चल रहे सेवा सत्याग्रह के क्रम में जिला और महानगर के साथ युवा इकाई के कार्यकर्ता पूर्व विधायक अजय राय की अगुवाई में टाउनहाल स्थित गांधी पार्क में धरने पर बैठ गये ।
पार्क में धरना प्रदर्शन की जानकारी पर कोतवाली पुलिस के साथ अफसर भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। बिना अनुमति के धरना देने की बात कर अफसरों ने उन्हें टोका तो कार्यकर्ता उग्र नारेबाजी करने के साथ नोकझोंक धक्का-मुक्की पर उतर आये।
यह देख पुलिस बल ने प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक अजय राय के साथ लगभग 35 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें वज्र वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन ले आई। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया है। लॉकडाउन अनलॉक-1 में किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।
पूरे जिले में धारा 144 लागू है। बिना अनुमति के कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
इस संबंध में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा हम लोगों ने प्रशासन ने धरना के लिए अनुमति मांगा था। लेकिन हम लोगों की बात नहीं सुनी गई।
धरना प्रदर्शन के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे थे। पुलिस बल ने जबरन गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,मनीष चौबे,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर सिंह आदि शामिल रहे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT