अन्य राज्यमध्य प्रदेश

BJP मीडिया सेंटर में वैदिक मंत्रोच्चार, BLA को वर्चुअल प्रशिक्षण

भोपाल

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 107 वें संस्करण से पूर्व प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर का नजारा एकदम अलग सा दिखाई दिया। मन की बात शुरू होने से पहले मीडिया सेंटर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। भोपाल शहर के 120 दिव्यांग बच्चों के  वैदिक मंत्रोच्चार से मीडिया सेंटर में पाठ किया।

वंदे वैदिक भारतम् के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे। भाजपा ने अपने मीडिया सेंटर पर रविवार को विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को वैदिक मंत्रोच्चार करने के लिए आमंत्रित किया था। यहां पर इन बच्चों के पहुंचते ही उनका तिलक लगाकर और कमल का पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद इन्होंने करीब आधा घंटे तक वैदिक मंत्रों का लगातार पाठ किया। वैदिक मंत्रों की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन का बात का प्रसारण शुरू हुआ। जिसे यहां पर वीडी शर्मा सुनने के लिए विशेष रूप से मौजूद थे।

लोकल फॉर वोकल को पीएम ने तरजीह दी: वीडी शर्मा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल को तरजीह दी है। पीएम ने आव्हान किया है कि भारतीय बच्चे जो विदेशों में जाकर शादी कर रहे हैं। वह लोग यदि अपने ही देश में शादी करते हैं तो अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों ने भी मन की बात सुनी। शर्मा ने कहा कि 26 नवम्बर को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश आतंकी हमले से मुक्त हो चुका है।  शर्मा ने कांग्रेस के ट्रैनिंग प्रोग्राम को लेकर कहा कि उन्हें अपने उम्मीदवारों को कोई दूसरी ट्रैनिंग दे तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बीएलए है, सभी को वर्चुअली रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button