हिमाचल प्रदेश

फ्लाइंग अफसर अनुभव का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

राजन पुरी
ऊना: भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर बने अनुभव परमार का पैतृक गांव कुनैरन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। परिजनों सहित गांववासियों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अनुभव परमार का वायुसेना में सेनाधिकारी के रूप में शामिल होने से उन्हें गर्व है। फ्लाइंग अफसर अनुभव परमार ने कहा कि भारतीय वायुसेना में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार में दादा स्व. कै. मेहर सिंह परमार फर्स्ट डोगरा, पारिवारिक दादा जगदेव सिंह 1962 की लड़ाई में शहीद, दादा जगवीर सिंह, कर्नल कृष्णपाल सिंह व चाचा कर्नल अमित परमार सिख रेजिमेंट, कै. संदीप परमार 15 ग्रेनेडियर्स में सेवाएं दे चुके है, जिससे उन्हें भी सेना में देश सेवा करने की प्रेरणा मिली।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। कड़ी मेहनत, लगन व लक्ष्य को हासिल करने का जूनून हो तो मंजिल दूर हो ही नहीं सकती।

इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलवीर सिंह, प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, रि. प्रिंसिपल टेक चंद परमार, कर्नल जोगिंदरपाल शर्मा, कर्नल आरसी पाराशर, कर्नल वचन सिंह चंदेल, शौर्य चक्र कै. सुशील, कै. सर्वजीत सिंह, सूबेदार मेजर सतनाम सिंह, नायब तहसीलदार स्वतंत्र नरियाल, जिला पार्षद सुशील कालिया, पटवारी एवं कानूनगो संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश डोगरा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, राकेश कुमार, कानूनगो अनिल ठाकुर, कानूनगो जयगोपाल, कानूनगो श्रीराम, संजय पुर्जा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button