दिल्ली

बहुत भव्य रहा विरेन्द्र गोयल का रोड़ शो

नई दिल्ली/ टीम एक्शन इंडिया
निगम चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रह जन समर्थन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस निगम में अपना परचम फिर से लहराएंगी, उक्त बातें आदर्श नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र गोयल ने कहीं। मौका था दिल्ली नगर चुनाव प्रचार में रोड़ शो का। वीरेंद्र गोयल के रोड़ शो भव्यता पूर्ण था। लोगों का हुजूम वीरेंद्र गोयल के साथ चल रहा था। ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता थिरक रहे थे तो कहीं फूल-मालाओं से वीरेंद्र गोयल का स्वागत हो रहा था।


वीरेंद्र गोयल साधा विरोधियों पर निशाना: वीरेंद्र गोयल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों, जे.जे. कलस्टर, पुनर्वास कॉलोनियों व अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने 3-3 शासनकाल में जो वायदे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नही किया व भाजपा ने 15 वर्षों तथा केजरीवाल ने 8 वर्षों के कुशासन के कारण दिल्ली बदहाल हो गई। वीरेंद्र गोयल ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जनता कांग्रेस के शासनकाल को याद कर रही थी जहां दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में भ्रष्टाचार और दिल्ली को बदहाल करने वाली भाजपा के पास कोई चेहरा नही है, वहीं प्रतिदिन केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा किए जो भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद दिल्ली की जनता ने यह तय कर लिया है कि अब केजरीवाल के बहकावे में आने वाले नही है। वीरेंद्र गोयल के रोड़ शो का यह आलम था कि जिधर निगाह जाती बस लोगों का हुजूम नजर आ रहा था।


जनता वीरेंद्र गोयल को फूल-मालाओं से स्वागत कर रही थी कहीं वीरेंद्र गोयल के ऊपर लड्डूओं की बारिश हो रही थी। वीरेंद्र गोयल भी जनता का प्यार पाकर निहाल हो उठे। वीरेंद्र गोयल ने विरोधियों पार साधा निशाना: वीरेंद्र गोयल ने रोड़ शो के दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी-आप ने दिल्ली में एक भी विकास कार्य नही किया, सिर्फ दिल्ली की जनता को गुमराह और राजनीति की। वीरेंद्र गोयल ने कहा कि दिल्ली का असली विकास केवल और केवल कांग्रस ही कर सकती है और कांग्रेस ने करके भी दिखाया है। वीरेंद्र गोयल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबके आशर्वाद से चुनाव जीतता हूं तो वादा करता हूं वार्ड की सारी समस्याओं का निवारण होगा और वार्ड में स्वच्छता का वास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button