
अंडर-19 की 5 हजार मीटर की दौड़ में विवेक व कविता प्रथम
टीम एक्शन इंडिया/ऊना/राजन पुरी
जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से दौड़ प्रतियोगिताओं करवाई गई। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अंडर-19 और अंडर-15 वर्ग में लडके और लड़कियों के चार इवेंट करवाए गए। दौड़ प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में लडके और लड़कियों के बीच 5000 मीटर की दौड़ करवाई गई। वहीं अंडर-15 वर्ग में लडके और लड़कियों के बीच 3000 मीटर की दौड़ के दो इवेंट किए गए। अंडर-19 की 5 हजार मीटर दौड़ में विवेक चौधरी प्रथम, मोहित द्वितीय व अरूण तीसरे स्थान पर रहे। वहीं इसी मुकाबले के महिला वर्ग में कविता पहले, संजना दूसरे, भारती तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अंडर-15 के 3000 मीटर दौड़ में नवजोत पहले, अभिषेक दूसरे व सवन कुमार तीसरे स्थान पर रहा। इसी मुकाबले के महिला वर्ग में श्वेता, वश्ािंका व नव्या क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने विजेता खिलाडि?ों में प्रथम विजेता को 6000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले धावक को 4000 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाडि?ों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेलों के आयोजन एक तरफ युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें नशों से दूर रखने में भी सफलता मिलती है। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार, हॉकी कोच आशीष सेन, रेसलिंग कोच प्रिंस पठानिया, वॉलीबॉल कोच तपे राम, बैडमिंटन कोच संजय कुमार, सुमन लता, अनिल शर्मा, तेजा सिंह सुशील, नरेश, कमल, किशन व नीतिका उपस्थित रहे।
एसमएल-25