मनोरंजन

विवेक दहिया का ‘झलक दिखला 11’ में अपनी खुद की पहचान को लेकर दर्द छलक पड़ा

मुंबई

पॉपुलर टीवी एक्टर विवेक दहिया इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रहे हैं। अपनी परफॉर्मेंस से वह फैंस के साथ-साथ जजेस का भी दिल जीत रहे हैं। लेकिन विवेक दहिया के मन में एक टीस है, जिसे वह जल्द दूर कर देना चाहते हैं। विवेक दहिया ने 'झलक दिखला जा 11' में बताया कि वह चाहते हैं कि पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी उन पर गर्व महसूस करें। विवेक ने कहा कि उन्हें हमेशा ही दिव्यांका त्रिपाठी का पति कहकर बुलाया गया, पर वह खुद को साबित करेंगे।

मेकर्स ने 'झलक दिखला जा 11' का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें विवेक दहिया जजेस के सामने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी और अपनी पहचान न होने के दर्द को बयां करते नजर आ रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हो गईं और जज अरशद वारसी, मलाइका अरोड़ा और फराह खान ने भी उनकी तारीफ की।

विवेक दहिया ने अपनी पहचान न होने पर कही यह बात
विवेक दहिया प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं कि वह Jhalak Dikhhla Jaa 11 के जरिए पत्नी दिव्यांका को गर्व महसूस करवाना चाहते हैं। वह बोले, 'लोग मुझे अब तक दिव्यांका के पति के रूप में जानते हैं, पर अब मैं 'झलक दिखला जा' की जर्नी के साथ इसे बदलना चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि वह अपनी पहचान साबित करेंगे। विवेक दहिया ने 'हर किसी को नहीं मिलता' गाने पर परफॉर्म किया था, और उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया।

विवेक दहिया-दिव्यांका की लव स्टोरी
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button