
नरेंद्र मोदी व नड्डा की ताजपोशी पर प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर
एसपी जैरथ
नाहन: सिरमौर प्रदेश भाजपा विशेष कार्यकारिणी सदस्य बलवीर सिंह ठाकुर एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए जहां नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है वहीं पर जगत प्रकाश नड्डा को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा नेताओं तथा कार्यकतार्ओं ने बधाई दी है
इन दोनों नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि नरेंद्र मोदी की राजपोशी से भाजपा नेताओं तथा कार्यकतार्ओं में नए रक्त का संचार हो रहा है इन दोनों नेताओं ने बताया कि देश व विदेश की कुछ ताकते मिलकर नरेंद्र मोदी का विजय रथ रोकना चाहती थी लेकिन यह सारी ताकते मिलकर भी नरेंद्र मोदी का विजय रथ नहीं रोक पाई क्योंकि नरेंद्र मोदी के साथ देश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है
इन नेताओं ने बताया कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले ताकतवर नेता है जिन्होंने अपने काम के दम पर लगातार तीसरी बार सरकार को रिपीट किया है इन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू भी लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन उसे समय एक ही पार्टी का बोलबाला होता था दूसरी पार्टी कहीं पर भी दिखाई नहीं देती थी लेकिन नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष की सभी पार्टिया एक मंच पर आई थी लेकिन उसके उपरांत भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाई जबकि इन्होंने देश व प्रदेश की जनता को झूठी गारंटी देकर बड़े-बड़े सपने दिखाए थे लेकिन देश की जनता सब जानती है।



