
हरियाणा में करेंगे बदलाव: सतनारायण
टीम एक्शन इंडिया
राई: आम आदमी पार्टी के नेता मास्टर सतनारायण आंतिल ने प्रदेश में बदलाव जनसंवाद किया। उन्होंने जनता को दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। आंतिल हलके के गांव नांगल सहित आधा दर्जन गांवों में ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की जनता की जिंदगी में बड़े सुधार लेकर आए हैं। इस दौरान लोगों से विचारों का आदान प्रदान हुआ। उन्होंने कहा आज हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है।
बीजेपी की नीतियों से जनता त्रस्त है। वहीं लोगों ने विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का साथ देंगे और केजरीवाल की सोच वाली सरकार हरियाणा प्रदेश में बनाएँगे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तर्ज हरियाणा में जनता को फ्री बिजली और फ्री शिक्षा समेत तमाम सुविधाएं देने का काम करेगी।
उन्होंने कहा आज प्रदेश की जनता बीजेपी के राज में त्रस्त है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। प्रदेश में खुलेआम फिरौती मांगी जा रही हैं, मर्डर हो रहे हैं। आम जनता तो क्या पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। इस मौके पर उनके साथ सुरेश फौजी, सुखबीर आंतिल, जगमेन्द्र, प्रेम योगी, प्रेम दीपालपुर आदि मौजूद थे।