हरियाणा

जनआशीर्वाद-कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार भी जीतेंगे विधानसभा का चुनाव : नायब सैनी

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़/दीपिका शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैथल में आयोजित त्रिदेव एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि त्रिदेव ही हमारी पार्टी की सच्ची ताकत है, जिसकी बदौलत भाजपा का पूरे देश पर शासन है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे बूथ को और अधिक मजबूत करना होगा, जिससे हमें लगातार सफलता मिल सके।

गुरुवार को वृंदावन गार्डन ढांढ रोड कैथल में आयोजित सम्मेलन में श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार कार्यकतार्ओं की मेहनत से ही सत्ता में आई है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री कमलेश ढांढा, विधायक लीलाराम गुर्जर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। त्रिदेव सम्मेलन से पहले नायब सैनी ने जिला के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं की बैठक भी ली और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की सभी योजनाओं को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता ही क्रियान्वित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य को विभिन्न सामाजिक कल्याण की योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की बात होती है और कांग्रेस के बारे में सिर्फ घोटालों की चर्चा जनता करती है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की गुमराह करने वाली फितरत को जान चुकी है।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस घोटालों और झूठ बोलने वालों की पार्टी है, लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया है और भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई गई जिससे मोदी आज देश के गरीबों के लिए मसीहा बने हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button