बिना शहनाई व बैंड बाजा के दियारा में हुई शादी

सुपौल । एएनएन (Action News Network)
लॉक डाऊन का असर अब शादी समारोह पर भी देखने को मिल रहा है। जिले के कोसी इलाके में सादगी से सम्पन्न हुए एक शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार की देर रात मरौना प्रखंड के खुखनाहा गांव में युवा भाजपा नेता मिथिलेश यादव के भाई की शादी सादगी से सम्पन्न हुईं। जिसमें लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का बखूबी पालन किया गया। खुकनाहा से खुशियाली गांव गए बारात में सरकारी आदेश का पालन करते हुए सादगी के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ। जिसमे न शहनाई बजी न बैंड बाजा था।
बता दें कि कोसी के दियारा इलाके में अवस्थित खुकनाहा गांव से बारात नाव पर सवार होकर खुशियाली गांव गई। चूंकि कोसी तटबंध के इस इलाके में नदी के दूसरे भाग जाने के लिए नाव का उपयोग करते हैं। लिहाजा दूल्हा और उसके सगे संबंधी नाव के सहारे ही खुशियाली गांव पहुंचे जहां बेहद सादगी से शादी सम्पन्न हुई। युवा भाजपा नेता मिथिलेश यादव ने बताया कि इसमें लड़का पक्ष से आठ से दस व्यक्ति बराती बनकर गए थे और लड़की पक्ष से मात्र 5 पुरुष और 5 महिलाएं ही शामिल हुई। बेहद सादगी से सम्पन्न हुई इस शादी समारोह में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए वर राजेश कुमार और बधू रुचा कुमारी की शादी हुई।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT