बिना मास्क के बाहर निकले तो न मिलेगा राशन, ना पेट्रोल : डीसी

रामगढ़ । एएनएन (Action News Network)
बिना मास्क के बाहर निकले तो ना राशन मिलेगा और ना ही पेट्रोल अगर कोई दुकानदार या पेट्रोल पंप में बिना मास्क वालों को डिलीवरी की गई, तो पूरे लॉक डाउन तक उनके प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे। यह फरमान रविवार को डीसी संदीप सिंह ने जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाना बेहद जरूरी है। हालांकि पहले भी लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जा रहा था। अब लक डाउन में थोड़ी छूट मिली है।
इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा कुछ वैसे वस्तुओं की दुकानें भी खुली है, जिसे सरकार ने अनुमति दी है। लेकिन उन सभी को इस शर्त पर छूट मिली है कि वे बिना मास्क पहने अपने दुकान में सामान नहीं बेचेंगे। ग्राहकों से 2 गज शारीरिक दूरी बरकरार रखने, सैनिटाइजर और हैंड वास का प्रयोग लगातार करने का निर्देश भी दिया गया है। डीसी ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। उन्हें बताया गया है कि कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट और बिना मास्क के उन तक पहुंचता है, तो वह पेट्रोल नहीं देंगे। जांच में लगे अधिकारी अक्सर उनके सीसीटीवी खंगालेंगे, ताकि उनकी गतिविधियों का पता चल सके। दुकानदारों के द्वारा अगर इसका पालन नहीं किया गया, तो किसी भी व्यक्ति की शिकायत पर उनकी दुकान लॉक डाउन तक बंद करा दी जाएगी।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT