
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। जिला के गाँव कोहंड में एसोसिएशन आॅफ म्यूचुअल फंड आॅफ इंडिया एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन घरौडा द्वारा महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैप्पी लक गुप्ता, चेयरमैन नगरपालिका घरौंडा एवं मुख्य वक्ता सूर्यकान्त शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष गुरुमीत सिंह डीपीएमएचएस आरएलएम, डा. जयपाल जिन्दल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि हैप्पी लक गुप्ता ने अपने संबोधन में वित्तीय जागरूकता के विषय को विस्तार से समझाया और कहा कि आज के समय मे महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
घर संभालने के साथ रोजगार भी करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी सभी के लिए लाभदायक है, विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए। मुख्य वक्ता सूयार्कान्त शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे अटल पेन्शन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा एवं जन धन योजना के बारे में जानकारी दी और समझाया कि कैसे इन योजनाओं के माध्यम से वे लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के द्वारा महिलाओं को बचत और निवेश के बारे में समझाया और दोनों के बीच का अन्तर भी बताया।




