होम क्वॉरेंटाइन हुए घर पहुंचे मजदूर, 1 महीने तक प्रशासन करेगा मॉनिटरिंग

रामगढ़ । एएनएन (Action News Network)
तेलंगाना से रामगढ़ पहुंचे सभी कामगारों को डीसी संदीप सिंह ने शनिवार को उनके घर पहुंचा दिया है। सभी 60 मजदूरों को होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।डीसी ने कहा कि जितने भी लोग आए थे, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। पूरे रास्ते में हर जगह उनकी स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग होती रही है। रामगढ़ पहुंचते ही उन सभी को स्क्रीनिंग सेंटर में लगभग 8 घंटे तक रखकर स्क्रीनिंग की गई है।
स्क्रीनिंग सेन्टर पर अपर समाहर्ता जुगनू मींज, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री, भूमि सुधार उप समाहर्ता अनवर हुसैन, कार्यपालक दंडाधिकारी उज्जवल सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी एवं अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो ने पूरी मुस्तैदी से सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराई है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मानस कुमार सिन्हा एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार की टीम ने सभी प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जिसके बाद सभी को 1 महीने तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी गई। सभी प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा 10 किलो चावल, 1 किलो तेल, 1 किलो नमक, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया।
1 महीने तक लगातार होगी मॉनिटरिंग
डीसी संदीप सिंह ने कहा कि अपने-अपने घरों तक पहुंचने के बाद सभी प्रवासी मजदूर अनिवार्य रूप से होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा 1 महीने तक सभी प्रवासी मजदूरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी मजदूरों अथवा लोगों का सभी ग्रामीण सहयोग करें। उन्हें किसी प्रकार से परेशान ना करें। उन लोगों के बारे में किसी भी प्रकार का अफवाह उड़ाना गैरकानूनी होगा।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT