
कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड़ में ही रहना होगा: राजीव जैन
टीम एक्शन इंडिया
सोनीपत: पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा है कि देश में विजय हासिल करने के बाद हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड कायम करना है इसलिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड़ में ही रहना होगा। कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं जो 45 डिग्री तापमान की परवाह ना करते हुए चुनावी मोर्चे पर डटे रहे।
पुरखास रोड स्थित अपने नए कार्यालय पर सोनीपत विधानसभा के तीनों मण्डलों की अलग अलग बैठकों में कार्यकतार्ओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मतगणना पूर्व अनुमानों से स्पष्ट है कि देश में पूर्ण बहुमत के साथ राजग की सरकार बन रही है और कांग्रेस के दावे मुंगेरी लाल के सपने सिद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी है जिसके बल पर भाजपा का किला अभेद्य हो चूका है। राजीव जैन ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की नींव नीचे से खिसक चुकी है और केवल दुष्प्रचार के सहारे सत्ता की वैतरणी पार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस 15 वर्षों में अपना संगठन नहीं खड़ा कर सकी वह देश एवं प्रदेश को सँभालने की बात किस मुंह से करती है।
उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि सोनीपत से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हमें विधानसभा में पिछली चूक का बदला लेकर कमल खिलाना है।
इस अवसर पर जिÞला महामंत्री नवीन मंगला, पूर्व चेयरमैन अशोक छाबडा, प्रदीप गौतम, संजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, निगम पार्षद हरी प्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, मुकेश सैनी, मुनि राम ठोलेदार, इन्दु वलेचा, लक्ष्मी नारायण तनेजा, महेश लूथरा, पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन कौशिक, संजीव वलेचा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, मुकेश बत्रा, किरण बाला, अंजू दहिया, मीनू सैनी, आरती शर्मा, आदि उपस्थित रहे।




