हरियाणा

नारी सम्मान-नारी स्वावलंबन विषय पर हुई कार्यशाला

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. राजबाला मोर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला किसानों को कृषि की नई-नई तकनीक, महिलाओं व बच्चों की रक्षा और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में काफी संख्या में ग्रामीण महिला किसान और किशोरियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ. दिनेश व कृषि विज्ञान केंद्र उचानी से डॉ. विजय कौशिक उपस्थित रहे। महिला सशक्तिकरण केंद्र की समन्वयक ज्योति ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया।

डॉ. दिनेश व डॉ. विजय ने महिलाओं और किशोरियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें पशुपालन, डेयरी, ड्रोन, कृषि व्यवसाय, सिलाई-कढाई, मोटे अनाज से बनने वाल उत्पाद आदि व्यवसायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को समाज में फैली हुई अनेक प्रकार की कुप्रथाओं, महिला छेडछाड की घटनाओं से बचने और उनसे दूर रहने की भी जानकारी दी।

पोषण अभियान की जिला समन्वयक अंजू बूरा ने पोषण अभियान, बाल संरक्षण इकाई की प्रतिनिधि गुरमीत ने पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर सीडीपीओ इंद्री मीना रत्न, सीडीपीओ घरौंडा संतोष कुमारी भी उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button