खेल-खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023: हिटमैन रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड कप में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, हिटमैन एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा पहले ही सिक्सर किंग बन चुके हैं और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।  

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को धराशायी करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, क्योंकि रोहित शर्मा पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के तीन एडिशन में 50 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप की 34 पारियों में 49 छक्के जड़े थे, लेकिन रोहित शर्मा ने 27वीं पारी में ही ये कमाल कर दिखाया है। इस लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का है। मैक्सवेल ने अब तक 23 पारियों में 43 छक्के जड़े हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
50 – रोहित शर्मा*
49 – क्रिस गेल
43 – ग्लेन मैक्सवेल
37- एबी डिविलियर्स
37 – डेविड वार्नर

गेल का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का एक और वर्ल्ड कप का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने 2015 के वर्ल्ड कप में कुल 26 छक्के जड़े थे, लेकिन रोहित शर्मा ने जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में तीसरा छक्का जड़ा तो उनके छक्कों की संख्या इस एडिशन में 27 हो गई और इस तरह क्रिस गेल का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया।

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के
27 – रोहित शर्मा (2023)*
26 – क्रिस गेल (2015)
22 – इयोन मोर्गन (2019)
22 – ग्लेन मैक्सवेल (2023)
21 – एबी डिविलियर्स (2015)
21 – क्विंटन डी कॉक (2023)

*रोहित शर्मा ने 4.2 ओवर तक वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 छक्के जड़ दिए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button