हरियाणा

सांसारिक समस्याएं, आध्यात्मिक समाधान पर कार्यक्रम आयोजित

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हॉउस , 214-215, जग्गी कॉलोनी, फेस -2, अंबाला सिटी द्वारा एक विशाल भव्य कार्यक्रम कार्येक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय “सांसारिक समस्याएं, आध्यात्मिक समाधान” रहा। मुख्य वक्ता राजयोगी ब्रह्माकुमार सूरज भाई जी जोकि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता है जी ने कहा आज आप इस संसार में देख सकते हैं, आज सबके जीवन में भिन्न भिन्न तरह की समस्याएं है।

मेरे पास लोग बहुत आते हैं भिन्न भिन्न तरह की समस्याएं लेकर। में देखता हूँ की समस्याओं का मूल बीज क्या है। जहां से हमने ये कार्य शुरू किया था। भगवान के एक महावाक्ये से शुरू किया था। समस्याएं और कुछ नहीं कमजोर मन की रचना है। अगर एक कमजोर मन समस्याओं का निर्माण करता है तो शक्तिशाली मन उन्हें नष्ट भी तो करेगा। मनुष्य का मन कमजोर हो गया। मनुष्य अपने देवत्व को भूल गया।

उसका झुकाव एक ही चीज की और हो गया, आप जानते हैं वो है धन। लेकिन धन सबकुछ नही है। सभी देखे हमारे अंदर संपूर्ण देवत्व विद्यमान है। देखे कितने प्योर संस्कार है हमारे, कितनी गहन शांति समाई हुई है हमारे अंदर, हम बहुत शक्तिशाली है हम इन सब चीजों को भूलकर अहम में जीने लगे है।

मनुष्य दूसरे को बदलना चाहता है, बदलना चाहिए पहले खुद को। दूसरों को बदलने की शक्ति तो हमारे पास है ही नहीं। हमारे पास यदि शक्ति है तो खुद को बदलने की है। कार्येक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी अतिथियों का फूलों की माला से स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button