हिमाचल प्रदेश

योग शरीर की मांसपेशियों को व्यायाम देता है: माया

खेमचंद शास्त्री
मंडी: 10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशाशन के सहयोग से ऐतिहासिक सेरी मंच पर आर्ट आॅफ लिविंग द्वारा योगा सेशन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान योग प्रशिक्षिका माया वरधान ने दी।उन्होंने विश्व योग दिवस पर सेरी मंच में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की लिए सभी लोगों को आमंत्रित किया हैं। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।

चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को भी बढ़ाता है।

योग के नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जिनमें हृदय संबंधी फि टनेस में वृद्धि, मांसपेशियों की ताकत में सुधार और रक्तचाप का सामान्य होना शामिल है। योग तनाव के लिए एक प्रसिद्ध उपाय है और बेहतर नींद के पैटर्न को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का पूरे विश्व में विस्तार किया। विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की पहल की तथा अब योग के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु है।

उन्होंने कहा कि हमारे ऋ षि मुनि योग के बल पर हजारों वर्ष जिंदा रह सकते थे। 21 जून को तमाम लोग योग करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश, सतना कपूर, मृदुला कपूर इत्यादि उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button