
शपथ दिलवाकर युवाओं को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के स्वयंसेवक हिमांशी, करण गाबा व अमनदीप कौर द्वारा गांव अमीन के खेल स्टेडियम में जल शक्ति अभियान 2024 के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं को जल के महत्व बारे में समझाते हुए उन्हें जल बचाव के विभिन्न उपायों से अवगत करवाया गया।
स्वयंसेवक हिमांशी ने सभी युवाओं को जल बचाओ पर शपथ दिलवाई व स्वयंसेवक कारण गाबा व अमनदीप कौर ने बताया कि जल हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इसकी एक-एक बूंद का बचाव हमारे राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। इसलिए हमें इसके बचाव पर बल देना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
जल शक्ति अभियान 2024 के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के अन्य सभी स्वयंसेवक प्राची, पूनम, किरण, महक, शुभम, शुभम सैनी, शुभम राना, निहारिका, एकता, रितिका, पूनम, मनीष कुमार व रजनी भी अपने-अपने स्तर पर इस कार्यक्रम में बढ़ चढकर भाग ले रहे हैं।
वह सभी अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को जल के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम के इंचार्ज शिव कुमार और रजनी द्वारा युवा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर सभी के जीवन के अस्तित्व के लिए पानी आवश्यक है।
हम खाने के बिना तो कुछ दिनों तक जिंदा रह सकते हैं लेकिन पानी के बिना अधिक दिन जिंदा नहीं रह सकते हैं। यदि हम जल संरक्षण को प्राथमिकता नहीं देंगे तो हम हमारे बच्चे और आने वाली पीढ़ी पानी की कमी से पीड़ित रहेंगे।