हिमाचल प्रदेश

छैला से कुमारहट्टी सड़क के सुधार पर खर्च होंगे 100 करोड़: विक्रमादित्य सिंह

शिमला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को टियाली पंचायत के गल्याणी में आयोजित स्थानीय मेले के समापन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि छैला से कुमारहट्टी सड़क के विस्तारीकरण एवं सुधारीकरण पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए केंद्र ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त फागू से सैंज सड़क को पक्का करने तथा उसके सुधारीकरण पर 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि धीमे गति से चल रहे विकास को गति प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है जिसके लिए हम समय-समय पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के दौरे कर रहे हैं, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं को गति मिल सके।

विक्रमादित्य सिंह ने गल्याणि मंदिर परिसर में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की और साथ ही मैदान के विस्तारीकरण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए जिसका सारा खर्च वहन करने का भी आश्वासन दिया। लोक निर्माण मंत्री ने ठोडा नृत्य दलों एवं स्कूली छात्र छात्राओं को अपनी प्रस्तुति के लिए 5-5 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button