दिल्ली

दिल्ली पुलिस में इकट्ठे 20 हजार कर्मियों की होगी भर्ती, तभी सुधरेंगे हालात

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
दिल्ली पुलिस वर्षों से आइपीएस व दानिप्स के अलावा कर्मियों की भारी कमी से जूझ रही है। दिल्ली पुलिस में जब इकट्ठे 20 हजार कर्मियों की होगी भर्ती, तभी कुछ हद तक हालात सुधरेंगे। टुकड़े-टुकड़े में हजार दो हजार की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर इससे महकमे को कोई लाभ नहीं मिल सकता है। कई दशक पूर्व दिल्ली पुलिस में सभी रैंकों के अधिकारियों व कर्मियों के लिए जितने पद स्वीकृत थे उसके अनुरूप भी सभी रैंक के अधिकारियों व कर्मियों की भारी कमी है। दिल्ली की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिसकर्मियों की संख्या घटती जा रही है, जिससे दिल्ली पुलिस राजधानी के लोगों को बेहतर कानून व्यवस्था देने में विफल साबित हो रही है। यही वजह है कि हर तरह के आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन पूर्व महिला सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों की बैठक में उपराज्यपाल ने जो दिल्ली पुलिस की संख्या बढाने के लिए छह कर्मियों (सिपाहियों) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया, उससे महकमे की कुछ उम्मीद जगी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अगर एक साथ इतने कर्मी दिल्ली पुलिस को मिल जाएंगे तभी कुछ हद तो फायदा होगा। टुकड़े-टूकड़े में मिलने पर कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर दिल्ली पुलिस में कर्मियों को आते-आते करीब दो साल का समय लग जाता है। कोरोना के कारण दो साल कोई भी भर्ती न होने से हालात और भी बिगड़ गए। करीब ढाई करोड़ से अधिक जनसंख्या वाली दिल्ली में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग में आइपीएस, दानिप्स व पुलिसकर्मियों की संख्या जितनी होनी चाहिए उतनी नहीं है। जिसका दुष्प्रभाव यह सामने आ रहा है कि साल दर साल अपराध तो बढ़ ही रहे हैं।
बढ़ रहा है ड्यूटी का दबाव: अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर डयूटी का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। उन्हें छुट्टियां नहीं मिल रही है जिससे उनकी जीवन शैली पर बुरा असर पड़ रहा है। आए दिन कर्मियों द्वारा सरकारी हथियारों से खुद को गोली मार आत्महत्या कर लेने की भी बात सामने आती हैं। ताजा आंकडों को देखें तो दिल्ली पुलिस में कुल 94,255 स्वीकृत पदों में वर्तमान में 80747 अधिकारियों व कर्मियों की ही तैनाती है। यानी 13,507 अधिकारियों व कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। बीते जुलाई में करीब 12 हजार पद खाली थी। इधर सात माह में करीब ढेड़ हजार पद और खाली हो गए। मुख्यालय के अधिकारियों की मानें तो दिल्ली पुलिस में हर साल सभी रैंक के करीब दो हजार अधिकारी व पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इनकी जगह हर साल इतने आइपीएस, दानिप्स व पुलिसकर्मियों की भर्ती नहीं हो पाती है। वैकेंसी निकालने पर उसकी प्रक्रिया पूरी होने में करीब दो साल का समय लग जाता है।

एक साल सलेक्शन करने है और उसके बाद एक साल ट्रेनिंग में लग जाता है। मुख्यालय सूत्रों की मानें तो अमूमन सभी थानों व यूनिटों जैसे स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच, विजिलेंस, ट्रैफिक, सिक्योरिटी, बटालियन, साइबर सेल आदि में कर्मचारियों की भारी कमी है। गत वर्ष सभी जिले में एक-एक साइबर सेल थाने खोल दिया गया। स्पेशल सेल, ट्रैफिक, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच आदि यूनिटों को भी विस्तार रूप दे दिया गया जिससे थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को वहां से हटाकर उक्त यूनिटों में भेज दिए गए। इससे थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या और कम हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button