हरियाणा

कुरुक्षेत्र पुलिस परिवार से 4 निरीक्षक सहित 6 पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र पुलिस परिवार के चार निरीक्षक सहित 6 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि 31 मई को जिला पुलिस के निरीक्षक रेशम सिंह, महेंद्र सिंह, फतेह सिंह, जय किशन, उप निरीक्षक बलराज सिंह, जसमेर सिंह सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग आप द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखेगा ।उप पुलिस अधीक्षक ने विदाई समारोह में सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अपने जीवन का करीब आधा भाग पुलिस विभाग को दिया है। विभाग में आपका अनुभव काफी लम्बा रहा है इसलिए आप अपने पुलिस कर्मचारियों का मार्ग-दर्शन करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए आपको बहुत सी नई चीजें भी सीखने को मिलीं होंगी। पुलिस विभाग में नौकरी मिलना व स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बड़े सौभाग्य की बात है। पुलिस विभाग में सेवा करते हुए कई बार पुलिस कर्मचारी अपने सामाजिक कार्यों में शामिल नहीं हो सकते जिस कारण पुलिस कर्मचारी तनाव में रहते हैं और सेवानिवृति के समय तक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। पुलिसकर्मियों का अच्छे स्वास्थ्य के साथ सेवानिवृत्त होना किसी बड़े अवार्ड से कम नहीं है।

इस मौका पर भलाई निरीक्षक मेवा देवी, सेवानिवृत निरीक्षक मागेराम उप निरीक्षक राजपाल, जोगिन्द्र सिंह, प्रवीन कुमार, टीएसआई जसवंत सिंह, उप निरीक्षक राम चन्द्र, सुनील कुमार आदि काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी तथा सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button