हिमाचल प्रदेश

चंबा: डीएवी स्कूल चंबा में ‘नव चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन

टीम एक्शन इंडिया/चंबा/हामिद
डीएवी पब्लिक स्कूल, चम्बा में वेदों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘नव चेतनाझ् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डीएवी कॉलेज प्रबंध कर्तृ समिति, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रीतम पाल के सर्वोच्च मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रीतम पाल उपाध्यक्ष डीएवी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली एवं अध्यक्ष डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य युवा समाज नई दिल्ली योगी सूरी अंबाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वामी दयानंद द्वारा लिखित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश था। सत्यार्थ प्रकाश में चौदह समुल्लास अध्याय हैं। इन 14 सम्मुलासों में से विद्यालय के आचार्य नरेंद्र, पंकज कुमार राम कुमार, नारायण ने प्रथम चार समुलासों पर प्रकाश डाला। प्रथम सम्मुलास में ईश्वर के नाम की विस्तार से व्याख्या की गई। उन्होंने ईश्वर के विभिन्न नाम के बारे में सत्यार्थ प्रकाश में दिए गए विचारों के बारे में सभी को अवगत करवाया। द्वितीय सम्मुलास में माता-पिता तथा शिक्षक की बालक के जीवन में भूमिका से अवगत करवाया तथा बालक के चरित्र निर्माण पर सत्यार्थ प्रकाश में दिए गए विचारों के बारे में सभी को बताया।

तृतीय सम्मुलास में संध्या की विधि तथा नियमों की सभी को जानकारी दी गई। चतुर्थ सम्मुलास में विवाह के प्रकारों तथा विवाह की उत्तम आयु के बारे में सबको अवगत करवाया।उन्होंने कार्यक्रम में जुड़े हुए बच्चों तथा शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। न्यायधीश प्रीतम पाल जी उपाध्यक्ष डीएवी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली एवं अध्यक्ष डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य युवा समाज नई दिल्ली योगी सूरी ने अपने प्रेरणादायक वचनों के साथ सबका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर छात्रों ने मधुर भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी का धन्यवाद किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button