हरियाणा

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने नई दिल्ली में थामा कमल का दामन

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव लाते हुए कांग्रेस नेता किरण चौधरी बुधवार को अपनी पूर्व सांसद पुत्री श्रुति चौधरी के साथ दिल्ली स्थित मुख्यालय पर भाजपा में शामिल हो गई।हाल में हुए लोकसभा चुनाव में श्रुति चौधरी को भिवानी महेंद्र गढ़ सीट से टिकट न दिए जाने से किरण चौधरी क्षुब्ध थी।

किरण चौधरी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने को अलग थलग महसूस कर रही थी और इस बारे में उन्होंने राहुल गांधी से शिकायत भी की थी।बहरहाल हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता मिलने के आसार देख रही कांग्रेस को झटका लगा है। किरण चौधरी के जाने से कांग्रेस की झोली में कम से कम आधा दर्जन विधानसभा सीट गंवा सकती है।

असल में हरियाणा कांग्रेस में लम्बे समय से गुटबाजी हावी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोध में बनाए गए एसआरके गुट में किरण चौधरी भी शामिल थी। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।किरण चौधरी एक अरसे से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्पर्क में थी। किरण चौधरी के भाजपा में जाने की संभावनाएं एक साल पहले से देखी जा रही थी।

नई दिल्ली में बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, हरियाणा के लोकसभा चुनाव सहप्रभारी रहे पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर तथा पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस छोड़कर आईं दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button