
जनता स्थानीय भाजपा प्रत्याशी का देगी साथ: जयराम
टीम एक्शन इंडिया/नालागढ़
नालागढ़। भाजपा के नालागढ़ से चुनाव प्रत्याशी के एल ठाकुर की नामांकन एवं आशीर्वाद रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी, डॉ सिकंदर कुमार, राजीव सैजल, बलबीर वर्मा, वीरेंद्र कश्यप परमजीत सिंह पम्मी और जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह उपस्थित रहे।
केएल ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास पैसे कहां से आते हैं उसका किसी को पता नहीं। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी बाहर से आते हैं लोकल नहीं है और लगातार अनेकों स्थानों से पहले ही भागे हुए है, अवैध खनन, माफि या और नशा व्यापार को यह लोग संरक्षण देते हैं।
ठाकुर ने कहा की हमारे संस्कार समाज सेवा के है और हम समाज सेवा करते रहेंगे। आपका सभी का आशीर्वाद बहुमूल्य है पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ है, कांग्रेस ने केवल झूठ वायदे किया और एक भी पूरा नहीं किया।
जहां जयराम सरकार के समय हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्र ी बिजली मिलती थी, वह भी वापस ले ली। वर्तमान समय में महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी है जहां वह 1 लाख की मांग कर रही हैं, पर वह पैसे उनके खाते में खटाखट नहीं आए उल्टा महिलाएं खटाखट दरवाजे खटखटा रही है।