हरियाणा

एकता की भावना पैदा करते हैं लोक नृत्य

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: सोशल आॅगेर्नाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र की अम्बाला कार्यकारणी द्वारा रविवार सांय सेक्टर 9 के समीप लक्ष्मी नगर स्तिथ गीता कुटीर में नि:शुल्क हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला संपन्न हुई। जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय गौतम ने बताया कि सर्वप्रथम अम्बाला जिला प्रभारी करमजीत सिंह ने कार्यकारिणी सहित कुरुक्षेत्र से संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़,संरक्षक जितेंद्र बंसल,वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर,अमरजीत पांचाल और राज अरोड़ा का स्वागत किया।

तत्पश्चात साध्वी सुश्री भारती गिरी के सान्निध्य में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद सरस्वती वंदना से कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ। अम्बाला कार्यकारणी द्वारा पहली बार 10 दिवसीय नि:शुल्क हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला लगाई गई जिसके समापन अवसर पर प्रशिक्षक बुद्धराम मट्टू के निर्देशन में लोकनृत्य सीख रही 7 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 24 छात्राओं को प्रमाण पत्र सहित उपहार दिए गए।

अपने संबोधन में अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने कहा कि हरियाणा के लोक नृत्य इस राज्य की समृद्ध लोक कथाओं और परंपरा को प्रदर्शित करते हुए लोगों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को दशार्ते हैं। ये लोक नृत्य लोगों के बीच एकता और एकजुटता की भावना पैदा करते हैं। चाहे वह त्योहार, मेले,विवाह,जन्म अथवा फसल के मौसम जैसे समारोह हों। ये लोक नृत्य आनन्दित होने के साथ साथ हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को संभालते हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यशाला लगाई गई जिससे छात्राओं को हरियाणवी संस्कृति सीखने का अवसर मिल सके।

प्रशिक्षणार्थियों की हरियाणवी लोक नृत्य कला का परीक्षण किया गया जिसमें सीनियर व जूनियर टीमों की सभी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य….,ना कर मिट्ठी मिट्ठी बात…..,मरोड़ा मत मारै मर ज्यांगी….,तू क्यूं नी लाया रै सोने की तगड़ी….आदि ने समां बांधा। सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह व दोशाला प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस पी त्रिपाठी, शशिकला,रविंद्र कौर,राजेंद्र शर्मा, विनोद भोला,प्रकाश सिंह बादल,हरजीत चोपड़ा,सीमा बांगर,मोहित कालड़ा,तनु बिष्ट,सुकृति सिंह,नंदिनी,मनप्रीत,मधु शर्मा,नीरू गौतम,काजल और आराध्या सहित अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button