
दिल्ली
आप नेता सुरेश शर्मा ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: बादली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजेश यादव के मार्गदर्शन में निगम पार्षद टिम्सी सुरेश शर्मा के द्वारा लगातार क्षेत्र में सफाई अभियान जारी है।
उक्त जानकारी आप नेता सुरेश शर्मा ने दी। आप नेता सुरेश शर्मा ने आगे बताया कि राजीव नगर, जैन कॉलोनी (बुध बाजार रोड़) में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और जहांगीर पुरी कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना गया व उनका समाधान कराया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।