दिल्ली

बाइक सवार बदमाशों ने अफ्रीकी नागरिक को मारी गोली

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: निहाल विहार के चंदर विहार इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक अफ्रीकी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त संडे अर्नेस्ट मोराह (40) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।

शुरूआती जांच में पता चला कि अफ्रीकी नागरिक पर यूपी के कानपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी गया था। सात-आठ माह से यह चंदर विहार इलाके में रह रहा था। शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घायल नागरिक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button