
हिमाचल प्रदेश
निजी बस पर गिरी चट्टान, चालक व महिला हुई जख्मी
एसपी जैरथ
नाहन: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं जिला सिरमौर में शनिवार सुबह बड़ा सडक हादसा टल गया है। जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र में रेणुका-संगड़ाह सडक पर कालथ के समीप बस पर एक चट्टान गिर गई।
हादसे में बस चालक और एक महिला को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के संगड़ाह उपमंडल के कालथ के समीप शनिवार को एक निजी बस पर चट्टान गिरने के बाद बड़ा हादसा होने से टला है।
यहां एक बड़ी चट्टान निजी बस पर आ गिरी। गनीमत रही कि चट्टान गिरने के बाद बस अनियंत्रित नहीं हुई और खाई में जाने से बच गई। उधर, चट्टान गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के चालक व एक महिला को चोटें आई हैं। अन्य यात्री सुरक्षित हैं।