दिल्ली

आप-बीजेपी दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: श्याम सिंह

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
वोटिंग के दिन नजदीक आते ही मुकुंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सिंह ने चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। श्याम सिंह ने अपने चुनाव प्रचार में दिन-रात एक किए हुए हैं। हर दिन सुबह से लेकर देर रात तक समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुंचकर वोट की अपील कर रहे। साथ ही विरोधियों पर भी निशाना साध रहे। श्याम सिंह के साथ उनके समर्थकों का भारी जनसमूह चलता है ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा मुकुंदरपुर उनके साथ चल पड़ा हो। श्याम सिंह ने प्रचार अभियान को तेज करते हुए वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की।

आप-बीजेपी दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: श्याम सिंह ने कहा कि आप और बीजेपी दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों सिर्फ जनता को गुमराह कर वोट की राजनीति करते हैं। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। श्याम सिंह ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता निगम चुनाव में दोनों का डब्बा गोल कर सबक सिखाएगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएगी। कांग्रेस ने ही किया दिल्ली का विकास: श्याम सिंह ने कहा कि दिल्ली का विकास तो कांग्रेस के शासनकाल में हुआ।
वर्तमान में तो सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है। श्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने फिर से दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए ठान लिया है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता निगम चुनाव में भ्रष्टाचार और ड्रामेबाज वाली सरकार को हटा कुशल नेतृत्व वाली सरकार को मौका देगी।


श्याम सिंह ने कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में जनता को विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए कहा कि हर गरीब के घर आ.ओ. लगाकर स्वच्छ जल मुहैया कराऐंगे। उन्होंने कहा कि गरीब, दिहाड़ी मजदूर, घरों में काम करने वाले लोगों के बच्चों को डे-बोर्डिंग की सुविधा दी जाएगी। जिसके तहत बच्चों को पूरे दिन रहने की व्यवस्था, सुरक्षा के साथ-साथ खाने और पढ़ने की सुविधा देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के संकल्प को पूरा करेगी कांग्रेस।

श्याम सिंह की लोकप्रियता का यह आलम है कि लोग घरों से निकलकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हैं और जीत का आशीर्वाद दे रहे। श्याम सिंह भी जनता-जर्नादन को निराश नहीं करते और सभी का दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हैं। श्याम सिंह जहां-जहां जनसंपर्क-पदयात्रा के लिए पहुंचते हैं उन्हें सुनने वालों की भीड़ लग जाती है। लोग कांग्रेस प्रत्याशी की भव्य स्वागत-अभिनंदन करते हैं और जीत का आर्शर्वाद देते हैं। इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और श्याम सिंह के संग कदमताल करते हुए वोट मांगे। जनसंपर्क में श्याम सिंह के प्रति प्यार, स्नेह और आशीर्वाद बहुत कुछ बयां कर रहा था। विरोधियों को लिया आडेÞ हाथ: श्याम सिंह ने जनसंपर्क के दौरान विरोधियों पर जमकर बरसे और कहा कि बीजेपी-आप की नूरा कूश्ती का खेल अब कुछ दिन का ही मेहमान है। दिल्ली की जनता ने इस
निगम
चुनाव के माध्यम से सबक सिखाने का मन बना लिया है। श्याम सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ही केवल विकास कर सकती है और क्योंकि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस विकास कार्यों की राजनीति करती है और कांग्रेस की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस ने पहले भी दिल्ली में विकासात्मक कार्य किए हैं और इस बार भी दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को निगम की बागडोर देने का मन बना लिया है। श्याम सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 15 वर्षों में दिल्ली में एक भी विकासात्मक कार्य नहीं किए। भाजपा के 15 वर्षों के भ्रष्ट शासन और आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के 8 वर्षों के कुशासन ने दिल्ली को बदहाल, प्रदूषित, गंदगी भरी और कूड़े के ढेरों से पाट दिया है।


श्याम सिंह ने सबका जताया आभार: इस मौके पर श्याम सिंह ने कहा कि आप सबका प्यार ही मुझे ताकत देता है। आज आप सबका प्यार पाकर मैं खुद को भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं आज जनता से जो भी वादे करुंगा, निश्चित तौर पर मैं 100 प्रतिशत उन्हें पूरा करुंगा। मुकुंदपुर वार्ड को स्वच्छ और सुंदर होने के साथ-साथ क्षेत्र की सभी समस्याओं का भी हर करुंगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक साथ रहे।

आज दुख होता जब भाजपा और केजरीवाल के भ्रष्टाचार और फजीर्वाड़े से दिल्ली को बर्बाद व ध्वस्त होता देखते है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के भाजपा के शासन में 15 मेयर होने के बावजूद उनके पास चुनाव मैदान में कोई चेहरा नही है, क्योंकि निगम को इन्होंने कमीशन और करप्शन का अड्डा बना दिया है। भाजपा निगम का चुनाव भी प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ रही है।

    हम दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाओं और व्यवस्था प्रदान करने के लिए लाऐ हैं। निगम की सत्ता में आते ही हम दिल्ली के गरीब, कमजोर, मजदूर व दलित वर्ग के लिए विशेष तौर काम करने का संकल्प लेकर आऐं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दूषित पानी की सप्लाई के कारण हर गरीब को लगभग 10000 रुपये सालाना पानी खरीद कर पीना पड़ता है और केजरीवाल ने 8 वर्षों में गरीब दिल्लीवालों से 22,000 करोड़ की लूट की है। हम इसे खत्म करके हर गरीब के घर आ.ओ. लगाकर स्वच्छ जल मुहैया कराऐंगे। उन्होंने कहा कि गरीब, दिहाड़ी मजदूर, घरों में काम करने वाले लोगों के बच्चों को डे-बोर्डिंग की सुविधा दी जाऐगी जिसके तहत बच्चों को पूरे दिन रहने की व्यवस्था, सुरक्षा के साथ-साथ खाने और पढ़ने की सुविधा देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के संकल्प को पूरा करेगी कांग्रेस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button