हरियाणा

आप” सोनीपत विधानसभा संगठन ने बेघर बुजर्गो संग मनाई फूलों की होली

सोनीपत/टीम एक्शन इंडिया
आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा सभी 90 विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोनीपत में भी सभी छ: विधानसभा में प्रोग्राम आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी सोनीपत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गौतम ने बताया की सोनीपत विधानसभा का कार्यक्रम बेघर बुजुर्गो संग समाज कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में मनाया गया। होली के त्यौहार में सभी गीले शिकवे भुला कर प्रेम से भाईचारे का परिचय देना चाहिए। देवेन्द्र गौतम ने कहा की जो बुजुर्ग अपनों से दूर हो गए है उनका भी मन होता है जीवन में खुशियों से त्यौहार मनाये। देवेन्द्र गौतम ने कहा की बेघर बुजुर्गो को उनके अपनों की कमी महसूस ना हो इसलिए पार्टी ने में उनके साथ होली का त्योहार मनाने का फैसला लिया। देवेन्द्र गौतम ने बताया की होली मनाने में गेंदे के फूल ओर ओरगैनिक रंगों का इस्तेमाल किया गया। सबसे पहले सभी बुजुर्गो को रंग से तिलक लगाया गया ओर उसके बाद सभी ने गानों की धुन पर नाचते गाते होली के त्योहार को मनाया गया।

बुजुर्गो ने सभी कार्यकर्ताओ को अपना प्यार भरा आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ नागरिक अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रवक्ता विमल किशोर, सागर, आशीष पाराशर, निखिल चौधरी, नरेन्द्र हुड्डा, जयपाल(बॉबी), ताराचंद, जितेंद्र खतरेजा, राजेश हसीजा, जयवीर रोहिल्ला, विनय, ऋतिक, मुकुल, पिरयावर्त, सागर प्रधान, रणधीर दहिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button