दिल्ली

आदर्श नगर पुलिस ने आम जनता के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: आदर्श नगर पुलिस ने आम जनता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई भी दी। आदर्श नगर के सुभाष पार्क में आदर्श नगर पुलिस थाना ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर लोगों की खुशियां देखते ही बनती थी।

आदर्श नगर थाना ने आम जनता के साथ आजादी का महापर्व मनाया। इस मौके पर खुद थाना अध्यक्ष विश्राम मीणा ने लोगों को मिठाई खिलाकर 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा देशभक्तों के त्याग तथा बलिदान से मिली स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आह्वान किया। साथ ही थाना अध्यक्ष विश्राम मीणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को जातीय भेदभाव, उच्च-नीच संप्रदायवाद, संकीर्णता से ऊपर उठकर केवल भारतीय होने के आधार पर सबको अपना भाई-बहन समझा चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button