हिमाचल प्रदेश

चुनाव जीतने के बाद मां चिंतपूर्णी के लिए पैदल यात्रा पर निकले विवेक शर्मा

राजन पुरी
ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा चुनाव जीतने के बाद परिवार और पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ वीरवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार पैदल यात्रा पर निकले। विवेक शर्मा अपनी पत्नी मृदु शर्मा और दर्जनों समर्थकों के साथ मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए निकले। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और विवेक शर्मा ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

बता दें कि विवेक शर्मा बुधवार देर शाम यात्रा शुरू करने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होनके के चलते वीरवार सुबह यात्रा शुरू की। बरनोह स्थित उनके निवास से यात्रा शुरू हुई और डंगेहड़ा, झलेड़ा, पनोह, घंडावल होते हुए यह यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई। कई जगहों पर इस यात्रा का तरह-तरह से स्वागत किया गया और लोगों ने विवेक शर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया गया। लोगों ने जगह-जगह जूस, गन्ने का रस, शीतपेय और अन्य खाद्य पदार्थों से यात्रा में शामिल सबका स्वागत किया। चिंतपूर्णी विधानसभा में प्रवेश करते हुए जहां विधायक सुदर्शन बबलू ने विवेक शर्मा का स्वागत किया, तो वहीं जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव राणा ने भी समर्थकों संग इस्तकबाल किया।

साथ ही तलवार भेंट की। इस मौके पर माता की जय-जयकार करते कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और विधायक बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button