मनोरंजनराष्ट्रीय

अम्बानी परिवार नाथद्वारा में, छोटे पुत्र अनंत का राधिका मर्चेन्ट के साथ रोका

उदयपुर। टीम एक्शन इंडिया

देश के प्रमुख बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी गुरुवार को सपरिवार नाथद्वारा पहुंचे। वे यहां एक विशेष उद्देश्य से आए। उनके छोटे पुत्र अनंत अम्बानी का रोका (एंगेजमेंट) राधिका मर्चेन्ट के साथ हुआ। यह रोका समारोह नाथद्वारा के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में हुआ।

फिलहाल शादी की तारीख सामने नहीं आई है। अम्बानी परिवार ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए नाथद्वारा को चुना। नाथद्वारा से अम्बानी परिवार का जुड़ाव गहरा है। उल्लेखनीय है कि अम्बानी ने फाइव-जी की लॉन्चिंग भी नाथद्वारा से की थी।

अम्बानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेन्ट वीरेन व शैला मर्चेन्ट की बेटी हैं, जो पूर्व में भी अम्बानी परिवार के विभिन्न आयोजनों में नजर आती रही हैं। राधिका के पिता वीरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका की स्कूलिंग मुम्बई की है जबकि उच्च शिक्षा न्यूयॉर्क में हुई है। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वर्ष 2017 में उन्होंने इसप्रावा टीम को एक सेल्स एक्जीक्यूटिव के रूप में जॉइन किया। वह एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button