हरियाणा

धूमधाम से मनाई गई अपरा एकादशी

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। शहर के श्री खाटू श्याम मंदिर में अपरा एकादशी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया, वहीं एकादशी पर श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। अपरा एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का गुणगान किया।

कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को अपरा एकादशी महत्व बताया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर कीर्तन का आनंद उठाया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य सेवक देशराज गुप्ता ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है।

इस मौके पर अनिल कुमार गर्ग, रामकरण गोयल, महेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, आकाश गुप्ता व विकास गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button