हरियाणा

नशे पर प्रहार- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो का जागरूक संचार

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशा-निदेर्शों एवं पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस कड़ी में आज आईसीएआर-एनडीआरआई में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डी ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बिशंबर दयाल फंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे हुए थे।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव कुलबीर सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों बारे बताया और कहा कि यह संस्था जन कल्याण के लिए है।उन्होंने इंजेक्टिवे ड्रग यूजर्स पर चर्चा करते हुए कहा कि किस प्रकार यह युवाओं में एक भयानक समस्या बन गयी है और अनेक रोगों से युवा पीड़ित हो रहे हैं।

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशे को हम दो भागों में बाँट सकते हैं। प्रतिबंधित और चेतावनियुक्त। यद्यपि दोनों प्रकार के नशे मनुष्य के लिए घातक हैं तो भी प्रतिबंधित नशा रखना सेवन करना क्रय विक्रय करना और ऐसे किसी कार्य में सहायता करना पूर्ण रूप से दंडनीय अपराध हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नशा मुक्त हरियाणा अभियान को बहुत ही गंभीरता से ले रही है।

हरियाणा पुलिस और ब्यूरो द्वारा 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5460 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है इस वर्ष 3 नवंबर तक 2831 अभियोग अभियोग अंकित कर 4178 नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है, लेकिन यह सत्य है कि केवल पकड?े मात्र से नशा मुक्त अभियान सफल नहीं हो सकता।

इसके लिए जागरूकता भी आवश्यक है। डॉ. वर्मा ने कविता, गीत और लोकोक्तियों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी। कार्यक्रम में आईसीएआर-एनडीआरआई, करनाल बी.टेक. और एम.टेक./एम.एससी. कार्यक्रम 2024-25 के छात्रों ने भाग लिया। डी ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बिशंबर दयाल फंसल ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और गमले देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button