दिल्ली

बांकनेर: विनोद भारद्वाज ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
दिल्ली नगर निगम चुनाव में सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। विभिन्न दलों के प्रत्याशी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर जनसंपर्क श्ुारू लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी विनोद भारद्वाज ने विधि विधान से हवन पूजन कर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहीं।


विधि-विधान से किया हवन-पूजन: विनोद भारद्वाज परिवार व अपने समर्थकों की मौजूदगी में विधि-विधान से हवन-पूजन कर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जो फिर से बीजेपी की निगम में सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे थे।


आप ने किया दिल्ली का बेड़ागर्क: चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के उपरांत विनोद भारद्वाज ने एक्शन इंडिया संवाददाता से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जबसे दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई है, तबसे दिल्ली का बेड़ागर्क कर दिया है। निगम से सौतेला व्यहार, निगम का फंड रोक कर परेशान करना यहीं दिल्ली सरकार की उपलब्धि है। विनोद भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ नौटंकी की है, जिससे दिल्ली की जनता भली-भांति वाकिफ है और इस बार निगम चुनाव के माध्यम से आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी। विनोद भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली का विकास कार्य ठप्प कर दिया है। केजरीवाल सरकार में एक भी विकास कार्य दिल्ली में हुआ। सिफ विकास कार्यों के नाम पर दिल्ली में घोटाला हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button