दिल्ली

मुकुंदपुर: कांग्रेसी उम्मीदवार श्याम सिंह को लोगों ने दिया जीत का भरोसा

नई दिल्ली/ टीम एक्शन इंडिया
मुकुंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। सुबह से देर रात तक लोगों से मिलकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहे। इसी क्रम में श्याम सिंह मुकुंदपुर वार्ड के अंर्तगत आने वाले डी ब्लॉक में जनसंर्पक कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और लोगों से वोट की अपील की। इस मौके पर लोगों ने श्याम सिंह की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जीत का भरोसा दिलाया।

श्याम सिंह ने कांग्रेस नीतियों से कराया अवगत : श्याम सिंह ने जनसंर्पक अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों और विचारों से अवगत कराया। श्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दिल्ली का विकास किया है। कांग्रेस विकास की राजनीति करती है और लोगों की भलाई ही कांग्रेस का एकमात्र है। कांग्रेस ने ही दिल्ली में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया है। श्याम सिंह ने कहा कि आज आप दिल्ली में जो विकास कार्य देख रहे हैं, ये सब तत्कालीन शीला दीक्षित सरकार की देन है।

शीला दीक्षित सरकार ने ही दिल्ली में फ्लाईओवरों के निर्माण का रिकॉर्ड बनाया था जिससे दिल्ली जाममुक्त हो गई थी। लोग आज भी दिल्ली सरकार के कार्यकाल को याद करते हैं। विकास कार्यों को पहनाऊंगा अमलीजामा: श्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में जो भी घोषणाएं की है, उनको लागू किया जाएगा। अगर जनता मुझे चुनाव जीताती है तो मैं यकीन दिलाता हूं कि वार्ड में विकास कार्यों की झड़ी लगा दूंगा। हर किसी की शिकायतों को दूर किया जाएगा।

बीजेपी ने निगम में किया घोटाला: श्याम सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी शासित निगम की कमियों को उजागर करते हुए जनता के समक्ष रखा। श्याम सिंह ने कहा कि बीजेपी ने निगम के सत्ता में रहते हुए सिर्फ भ्रष्टाचार किया है यहीं बीजेपी के उपलब्धि है। निगम में आप कुछ भी कार्य करवाने हो बिना भ्रष्टाचार के कोई कार्य नहीं होता। दिल्ली की जनता बीजेपी के कार्यशैली से भली-भांति वाकिफ है और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि इस बार के निगम चुनाव में बीजेपी का बोरियां-बिस्तर बंध जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button