दिल्ली

भलस्वा वार्ड के निगम पार्षद अजीत यादव ने किया क्षेत्र का दौरा

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: बादली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजेश यादव के मार्गदर्शन में वार्ड-17 के निगम पार्षद अजीत यादव ने जहांगीरपुरी स्थित रामलीला पार्क में और के ब्लॉक 1800 वाले पार्क में वर्क्स डिपार्मेंट के अधिकारियों के साथ कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर निगम पार्षद अजीत यादव ने बताया कि क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। मैं समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं और जनता की जो भी समस्याएं है, उसको सुनकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा हूं।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि डेंगू और मलेरिया को देखते हुए क्षेत्र में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव निगम की ओर से करवाया जा रहा है और लोगों को इसके बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा कि सप्ताह में एक बार कूलर की सफाई अवश्य ही करें और छत पर पड़े हुए गमलों और टायरों, बर्तनों व अन्य चीजों में पानी न एकत्रित होने दें।

इनमें मच्छर पैदा होते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से यह भी कहा कि अपने घर का कूड़ा केवल कूडेÞदान व कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डाले, जिससे की क्षेत्र का वातावरण साफ और स्वच्छ नजर आये। उन्होंने जनता से भी कहा कि अगर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति परेशान है तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है, उसकी समस्या का उचित समाधान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
slot gacor toto 4d slot toto slot gacor thailand slot777 slot tergacor https://mataerdigital.com/ istanapetir slot gacor cupangjp situs maxwin ayamjp gampang menang slot online slot gacor 777 tikusjp situs terbaru slot istanapetir situs terbaru slot istanapetir situs terbaru slot