हिमाचल प्रदेश

मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की खुशी में भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

श्याम कुल्वी
कुल्लू : जिला कुल्लू भाजपा के पदाधिकारियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की खुशी में मिठाई बांटी व रथ मैदान कुल्लू में जमकर आतिशबाजी की। भाजपा पदाधिकारियों ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर जम कर नारे बाजी की।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार लगा तार तीसरी बार गैर कांग्रेस एनडीए सरकार बनी है। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बन कर इतिहास रचा है। अरविंद चंदेल ने पूरे जिला वासियों को केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर बधाई दी।

अरविंद चंदेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया की जगत प्रकाश नड्डा के मंत्री बनने पर हिमाचल के चहुमुखी विकास को पंख लगेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य नरोतम ठाकुर, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, संजीव शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, सह मिडिया प्रभारी लोकेश भवानी, प्रभारी विवेक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button