हरियाणा

कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद का घेराव, पुलिस ने निकाला

नायब सैनी के आगे लगे मुर्दाबाद के नारे; लोग बोले- पहले कुछ क्यों नहीं करते

हरियाणा के कैथल जिले में गुलहा-चीका से जजपा विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ लगने के बाद गुरुवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा सांसद नायब सैनी का लोगों ने विरोध किया। सांसद सैनी कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में ड्रेन टूटने के कारण आई बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां, गुस्साए लोगों ने न केवल सांसद का घेराव किया, बल्कि उनके सामने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सांसद सैनी को सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों के बीच से निकाला।

गाड़ी के आगे खड़ी हुई महिलाएं

सांसद सैनी जाने लगे तो महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। लोगों में गुस्सा इस बात का था कि समय रहते उचित कदम क्यों नहीं उठाए जाते। हालात बिगड़ने पर ही क्यों राजनीति करने आते हैं। सांसद के साथ डीसी शांतनु शर्मा, एसडीएम अश्विनी समेत कई अधिकारी भी साथ थे।

लोगों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे

सांसद सैनी ने कहा कि ड्रेन का पानी घुसने के बाद शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। घरों में फंसे लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बाहर निकाल रहे हैं। ऐसी घड़ी में लोग धैर्य रखें, सरकार अपने स्तर पर समाधान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button