दिल्ली

आयोग के गठन की मांग को लेकर भाजपा ने एलजी को लिखा पत्र

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की हठधर्मी के चलते दिल्ली में अनुसूचित जाति का महापौर नहीं नियुक्त हो पा रहा है और भाजपा इसकी निंदा करती है। दोनों भाजपा नेताओं ने आज इस संदर्भ में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम में अनुसूचित जाति महापौर की नियुक्ति के साथ ही छठे दिल्ली वित्त आयोग के गठन की मांग की है।

भाजपा नेताओं ने कहा है की दिल्ली नगर निगम एक्ट में तीसरे वर्ष में अनुसूचित जाति के महापौर की नियुक्ति का प्रावधान है पर अपने महिला एवं दलित विरोधी स्वभाव के लिए जाने वाले अरविंद केजरीवाल महापौर चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं होने दे रहे हैं। नियमानुसार मुख्यमंत्री को एलजी को पत्र लिखकर महापौर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करनी है पर वह जेल में हैं, शासकीय काम नही कर सकते अत: अनुसूचित जाति महापौर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा है की मुख्यमंत्री केजरीवाल के जेल जाकर भी इस्तीफा ना देने की हठधर्मी के चलते दिल्ली के किसी अनुसूचित जाति पार्षद को टर्म के चार माह बीतने के बाद भी नही हो पा रही है।

सरदार राजा इकबाल सिंह एवं प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की केजरीवाल सरकार द्वारा छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन ना करने से दिल्ली नगर निगम के वित्त संकट बढ़ता जा रहा और भाजपा नेताओं ने उपराज्यपाल से अविलंब छठे दिल्ली वित्त आयोग के गठन की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button