हिमाचल प्रदेश

राम के श्राप से बीजेपी की बिगड़ी हालत: कांग्रेस

अनिल
किन्नौर: लोकसभा चुनावो में किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को 128 में से 123 बूथों पर भारी लीड तथा लहौल स्पीति के उपचुनाव में विजय केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है।ढेड़ साल के कार्यकाल में जो विकास प्रदेश सरकार ने किये है इतना विकास पूर्व में भाजपा की सरकार ने नहीं किये है, केवल लोगों के साथ ठगी करने का काम किया है।यह बात प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पेनालीस्ट डा. सूर्या बोरस ने रिकांगपीओ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोकसभा चुनाव में किन्नौर और विधानसभा के उपचुनावों में लाहौल स्पीति कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को भारी मतों से लीड दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश के जनता ने अपना जनादेश दिया है।

उस से जाहिर होता है कि पूर्व सरकार के नीतियों से जनता परेशान थी। इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है।उन्होंने प्रदेश के भाजपा संगठन पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा ने धनबल का प्रयोग किया लेकिन आज जनबल के आगे हारी है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनावों में 234 सीटों पर जीत दर्ज कर साबित किया है कि देश में इंडिया गठबंधन एनडीए से मजबूत है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button