
सिरमौर के अंतिम शासक की 69वीं पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर
टीम एक्शन इंडिया/नाहन/एसपी जैरथ
सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश एवं महारानी दुर्गा कुमारी के दत्तक पुत्र उदय प्रकाश की 69वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वजन से उनकी पुत्री राजकुमारी दिव्यश्री ने अनुरोध किया है कि इस अभियान में बढ़-चढकर हिसा लें और पुण्य के भागीदारी बने। महाराजा उदय प्रकाश अपनी पुत्री दिव्यश्री कुमारी के साथ अक्सर नाहन आया करते थे। नाहन से उनका गहरा लगाव रहा है। सिरमौर रियासत के राजमहल में उदय प्रकाश ने अपने हिस्से के राज महल का जीर्णोद्धार करवाया। महाराज उदय प्रकाश अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश के नाती भी थे, महाराजा राजेंद्र प्रकाश की मृत्यु के बाद उदय प्रकाश को महारानी दुर्गा कुमारी ने गोद लिया था। अंग्रेजों ने सिरमौर शासकों को एक सनद दी थी जिससे विधवाओं को उत्तराधिकारी गोद लेने का अधिकार मिल गया था। राजमाता रसिका प्रकाश एवं पुत्री महराजकुमारी दिव्यश्री महाराज उदय प्रकाश के सपनो को साकार करने में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हे। पुत्री नीलेश्वरी जो कैलिफोर्निया यूएसए में रहती है भी पूरा सहयोग कर रही ही । उनका विवाह उत्तर प्रदेश के तिरवा के राजघराने मैं हुआ है।