अन्य राज्यहरियाणा

हरियाणा में हरियाली बढ़ाने का अभियान, 15.17 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए

पंचकूला
हरि की भूमि हरियााणा में हरियाली बढ़ेगी। प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) और वन विभाग के सहयोग से 15,17,985 पौधे लगाए गए।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति दीपक सिबल के मार्गदर्शन में यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून से शुरू हुआ था और पांच अगस्त तक चला।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ इसमें जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रदेश के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों ने वन विभाग और अन्य विभागों के साथ मिलकर कोर्ट परिसरों, एडीआर केंद्रों, न्यायिक आवासीय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए।

पौधों की देखभाल भी जरूरी
न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने कहा कि पौधारोपण की सफलता केवल पौधों की संख्या से नहीं मापी जानी चाहिए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और उनके स्वस्थ विकास पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को व्यावहारिक और हासिल किए जा सकने वाले लक्ष्य तय करने पर जोर दिया।

अभियान में स्वदेशी, औषधीय, फलदार और छायादार पौधों को प्राथमिकता दी गई। अभियान की सफलता में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, वन विभाग के अधिकारियों, स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों ने सहयोग दिया। हालसा ने इसे पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button