हरियाणा

इंडिया गठबंधन की जीत पर लड्डू बांटकर मनाई खुशी

टीम एक्शन इंडिया
समालखा ( कुलदीप सिंह)
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहकम सिंह छौक्कर ने इंडिया गठबंधन के सभी विजयी उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। मोहकम छौक्कर ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है बुराई पर अच्छाई की जीत है और असत्य पर सत्य की जीत है।

बीजेपी सरकार ने जनता की भावनाओ से खिलवाड़ किया था और जनता ने अच्छा जबाब दिया। इस मौके टेक राम दहिया, रमेश जागलान,वजीर, सतबीर गाहल्याण, राजबीर जागलान, रमेश कुमार,बलवान सिंह, रणधीर,मास्टर ब्रहमपाल रावल, ईश्वर सिंह, कुलदीप, अमित आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button