हरियाणा

मोदी मनोहर की जीत पर गांव किवाना में मनाया जश्न

टीम एक्शन इंडिया
समालखा ( कुलदीप सिंह )
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने पर बुधवार को खंड के गांव किवाना में जश्न मनाया गया। मोदी मनोहर की जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई तथा जय श्रीराम के जयकारे गूंजे।

सिवाना गांव में जिला भाजपा के महामंत्री कृष्ण छौक्कर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने देश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर जय श्रीराम के जयघोष कर खुशी जाहिर की।

भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने गांव वासियों को करनाल लोकसभा क्षेत्र से मनोहर लाल को सांसद निर्वाचित करने व देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब पीएम मोदी के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। मोदी और मनोहर की जोड़ी अब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के काम करेंगे। इस मौके पर सूरत सिंह,

विकास, बिन्टू,रतन लाल,मामन सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, प्रताप सिंह, सूरजभान पूर्व सरपंच, विनोद एडवोकेट, प्रेम, तेलुराम, कृष्ण धीमान, अशोक शर्मा, डॉ राजपाल,राम शरण व इन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button