
अहीर रेजीमेंट का गठन जल्द से जल्द करे केन्द्र सरकार: विजेन्द्र यादव
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्टÑीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिल्ली में अहीर रेजीमेंट गठन की मांग को लेकर संसद का घेराव किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर राष्टÑीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव, राष्टÑीय महासचिव जीडी यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण यादव, राष्टÑीय सचिव सागर यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, पारस यादव, पारस यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राजबहादुर यादव, राष्टÑीय महासचिव रास बिहारी मंडल, मुन्ना यादव, सरजू यादव र्कीति नगर सहित कई गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर राष्टÑीय महासचिव जीडी यादव ने कहा कि आज अहीर रेजीमेंट गठन की मांग को लेकर संसद का घेराव किया गया। उन्होंने आगे बताया कि सरकार को जल्द से जल्द अहीर रेजीमेंट का गठन करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि जब अन्य समाज की रेजीमेंट बनी हुई है तो हमारे समाज की भी सरकार जल्द से जल्द रेजीमेंट बनाये।
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रवीण यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार अहीर रेजीमेंट गठन को लेकर गंभीरता दिखाये, नहीं तो विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। राष्टÑीय सचिव सागर यादव ने बताया कि थल सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन सरकार जल्द से जल्द करें नहीं तो विशाल आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।




