हरियाणा

प्रदेश के विकास के लिए सेवा भाव से कार्य कर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : एडवोकेट डा. नीना राठी

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना राठी व हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सतपाल राठी व उनके पुत्र एडवोकेट आश्चर्य राठी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास पर मुलाकात की। उन्होंने करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रिकार्ड जीत पर बुक्का भेंट कर बधाई देते हुए सम्मान किया।
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एडवोकेट व नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए सत्ता के माध्यम से जनसेवा कार्य कर रहे हैं। वे सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि करीब पिछले साढ़े 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने अपने कुशल नेतृत्व सुशासन देने का कार्य किया और हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं भी क्रियांवित करते हुए उन्हें साकार करने का काम किया।
अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उन्हीं के मार्गदर्शन में प्रदेश हित के लिए सत्ता के माध्यम से सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। वे किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश अब और विकास की राह पर अग्रसर होगा। नारी शक्ति को उनका हक मिले और उनके उत्थान के लिए भी भाजपा सरकार हर उचित कदम उठा रही हंैं।
केन्द्र व हरियाणा में भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिरण पर ध्यान दिया। हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पूरे प्रदेश की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंत्योदय परिवार से जुड़े पात्र लाभार्थियों को मुफ्त में हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में प्रति वर्ष 1 हजार किलोमीटर सफर का नायब तोहफा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button